ताऊ पहेली के दोनों राऊंड की मेरिट लिस्ट

हाय दिस इज रामप्यारी सपीक रही है….….घणी रामराम. 

 

जैसा की आप जानते हैं कि ताऊ पहेली के दस दस अंक के दो राऊंड खत्म हो चुके हैं. अत: यह जरुरी हो जाता है कि यहां तक की पूरी मेरिट लिस्ट घोषित कर दी जाये.

 

अब आप यह भी जानते ही होंगे कि ताऊ तो अक्ल से पैदल है और ये सब लिखा पढी के काम मुझको ही अकेले करने पडते हैं.  सो आज मैने सोचा कि कल ताऊ पहेली का इक्किसवां अंक शुरु हो उसके पहले ही आपको यह बता दिया जाये.

 

अब आप ये भी पूछेंगे कि रामप्यारी..इसको जानकर हम क्या कर लेंगे?  अरे वाह..आपने तो अब काम की बात पूछी है?  और पूछना ही चाहिये…अगर पूछेंगे नही तो समझेंगे कैसे?  हां तो बात यह है कि आपके ताऊ पहेली के सब अंक इक्कठ्ठा होते जारहे हैं.

 

अब आप यह भी जानते होंगे कि ताऊ सभी ब्लागर्स को चांद पर उसकी कालोनी मे एक एक प्लाट दे चुका है.  और सभी भाग लेने वालों को और भी बहुत कुछ मिलने वाला है.

 

अब कोई ये नही सोचे कि हमारे तो बस २ ही नम्बर हैं ..हमे क्या मिलेगा?..बात आपकी बिल्कुल गलत है…हां बिल्कुल गलत है.  ताऊ आपके साथ नाइंसाफ़ी नही होने देगा.

 

समय समय पर ड्रा निकाले जायेंगे..जिनमे आपको चांद पर प्लाट, बंगला या फ़ार्म हाऊस जीतने का मौका मिलेगा…और आप चाहें तो वहां राज भाटिया अंकल की तरह कोई चाट का ठेला लगा लेना.

 

आजकल चांद पर ट्रेफ़िक बहुत बढ गया है क्योंकि स्वर्ग और नर्क जाने वालों को आजकल वहीं पर midway  की सुविधाये मिलती हैं और इसका ठेका भी आप जानते हैं कि ताऊ के अलावा किसके पास हो सकता है?

 

अभी कल की पहेली के मार्क्स के बारे मे आपको कल पहेली के साथ ही बता दिया जायेगा.  और आप तो बस भाग लेते रहिये.  ताऊ पहेली मे आपको उम्मीद से दस गुना तो मिलेगा ही. तो अब कल सुबह के लिये आप तैयार हो जाईये और नीचे पहेली के शुरुआत से पिछले सप्ताह तक यानि अंक १ से अंक २० तक की मेरिट लिस्ट ये रही.

 

ताऊ शनीचरी पहेली प्रथम और दुसरे  राऊंड की कम्बाईंड मेरिट लिस्ट :

 

१. सुश्री सीमा गुप्ता…२०४२

२. प.डी.के. शर्मा “वत्स”..१८३७

३. उडनतश्तरी…१७८४

४. नितिन व्यास… १७६६

५. प्रकाश गोविंद… १७४४

६. दिलिप कवठेकर… १६१८

७. आशीष खंडेलवाल… १५९९

८. स्मार्ट ईंडियन …१५४५

९. शुभम आर्य …१५१२

१०. रंजन …१३८३

११. दीपक तिवारी साहब…१३६६

१२. वरुण जयसवाल…१२९६

१३. मकरंद …१२६२

१४. सुश्री अल्पना वर्मा…११०१

१५. प्रविण त्रिवेदी…९४९

१६. हिमांशु… ८९५

१७. हे प्रभु ये तेरा पथ…८४५

१८. सैय्यद अकबर…७७८

१९. सुश्री पूजा उपाध्याय …७३८

२०. तरुन… ७२५

२१. सुश्री रंजना [रंजु भाटिया]…६७८

२२. सतीश चंद्र सत्यार्थी…६४७

२३. राज भाटिया…६४५

२४. मुसाफ़िर जाट…६०१

२५. पी.एन.सुब्रमनियन…५७१

२६. पी.डी. प्रशांत प्रियदर्शि..५२३

२७. अंतर सोहिल…५००

२८. सुश्री पारुल…४९९

२९. विवेक सिंह…४७७

३०. मोहन वशिष्ठ..४२६

३१. सुश्री हरकीरत हकीर…४२२

३२. श्री आलोक सिंह…४२०

३३. राजीव …४१७

३४. काजल कुमार ४१४

३५. रतन सिंह शेखावत…४११

३६. सुश्री प्रेमलता पांडे…३९१

३७. श्री नीरज गोस्वामी…३६३

३८. नरेश सिंह राठोड…३५२

३९. दिनेश राय द्विवेदी ३३२

४०. सुशील कुमार छोंक्कर…३०९

४१. अरविंद मिश्रा… २९०

४२. जितेंद्र…२८०

४३. दिगम्बर नासवा…२७३

४४. सुश्री वर्षा…२७१

४५. योगेश समदर्षी …२४७

४६. शाश्त्री…२४३

४७. मीत…२४२

४८. संजय तिवारी “संजू”…२४१

४९. अभिषेक ओझा…२३५

५०. दर्पण शाह दर्पण…२२९

५१. पंकज रागो…२१६

५२. गौतम राजरिशि…२०७

५३. डा. रुपचंद्र शाश्त्री”मयंक”…२०३

५४. संजय बैगाणी…२०३

५५. डा. मनोज मिश्रा…१९२

५६. ज्ञानदत्त पांडे…१९१

५७. कुश १८९

५८. लवली कुमारी…१७३

५९. पिंटू..१६८

६०. विवेक रस्तोगी…१६८

६१. दिवाकर प्रताप सिंह…१६५

६२. अनिल पूसदकर…१६३

६३. अशोक पांडे…१५८

६४. सतीश पंचम १५२

६५. गगन शर्मा…१४४

६६. अनिल …१२६

६७. अविनाश वाचस्पति…११३

६८. विनय…१०४

६९. सुश्री विधु…१००

७०. नीरज रोहिल्ला…९९

७१. अनिलकांत…९८

७२ शाश्वत शेखर…९४

७३. विक्रांत बेशर्मा…९२

७४. अनुप शुक्ल..९१

७५. पंकज *AMP अवार्ड…९०

७६. धीरु सिंह …८९

७७. ताऊजी..८९

७८. मयंक…८६

७९. पुर्णिमा…८६

८०.अनानिमश…८५

८१. दिक्षित…८४

८२. सागर नाहर…८४

८३. सुश्री अनुमेहा…८३

८४.अनुपम अग्रवाल..८३

८५. सिद्धार्थ शंकर तिवारी…८२

८६. कलम का सिपाही…८१

८७. आदर्श राठोर…८०

८८. रुद्र तिवारी…८०

८९. सुश्री प्रिती भर्तवाल..७९

९०. सुश्री सुनीता शानु…७६

९१…दिलिप गौड…४४

९२. सुश्री महक…३४

९३. अभिव्यक्ति…३१

९४. इंदौरीलाल…३१

९५. रविकांत पांडे…३१

९६. आर. सी. मिश्रा…३१

९७. सुश्री…सोनिया…३१

९८. श्री योगिंद्र मोदगिल…१०

९९. भैरव …८

१००. अनुराग आर्य…४

१०१. इंद्राणी…४

१०२. अजीत वडनेरकर…३

१०३. अंकित…३

१०४. cmpershad…३भारत..३

१०५. जितेंद्र भगत…३

१०६. कविता वाचक्नवी…३

१०७. महाभारत…३

१०८. परमजीत बाली…३

१०९. आपका ताऊ मैं हूं…२

११०. बवाल…२

१११. बृजमोहन श्रीवास्तव …२

११२. सुश्री जायका…२

११३. मा पलायनम…२

११४. महामंत्री तस्लीम…२

११५. सुश्री…ममता…२

११६. सुश्री…निर्मला…२

११७. सुश्री पल्लवी त्रिवेदी…२

११८. रुक्का…२

११९. समयचक्र महेंद्र मिश्र…२

१२०..आकांक्षा…१

१२१. Ab inconvenient…१

१२२. अमिताभ बच्चन…१

१२३. भारतिय नागरिक…१

१२४. दीनानाथ…१

१२५. सुश्री डा. भावना…१

१२६. सुश्री कामोद…१

१२७. सुश्री कंचन सिंह चोहान…१

१२८. श्री लालों के लाल..१

१२९. सुश्री लावण्या अंतर्मन…१

१३०. मदारी…१

१३१. सुश्री MIRED MIRAGE…१

१३२. सुश्री निलीमा सुखिजा अरोडा…१

१३३. ओशो 4 यू…१

१३४. पंगेबाज…१

१३५. पिलुरा…१

१३६. प्रदीप मनोरिया..१

१३७. प्रकाश बादल…१

१३८. प्रताप…१

१३९. सुश्री रचना…१

१४०. सुश्री राधिका उमडेकर बुधकर

१४१. रामखिलावन…१

१४२. रियल्टी बाईटस…१

१४३. सुश्री संगीता पुरी…१

१४४. सत्यानाशी डाट काम…१

१४५. साईंस ब्लोगर्स एसोशियेशन…१

१४६. सोनु…१

१४७. संडे सिंह…१

१४८. विजयकुमार सप्पाट्टी..१

१४९. विजयशंकर चतुर्वेदी…१

१५०. सुश्री विनीता…१

१५१. जाकिर अली रजनीश…१

 

यह सारी की सारी लिस्ट मैने जारी करदी है.  अब रामप्यारी कल सपीकेगी आपके साथ.  और आपको अंदर की एक बात बताऊं?  मुझे ऐसी भनक लगी है कि यहां तक के प्रतिभागियों को भी कुछ ड्रा व्रा निकाल कर …………… नही..नही मुझे कुछ नही मालूम….बेफ़ालतू मे रामप्यारी से आप लोग भी बक बक करवाते रहते हैं…..

 

मैने आपको कुछ नही बताया….मेरा नाम मत लेना…विद्यामाता की कसम रामप्यारी ने आप लोगों को ये नही बताया है कि कुछ ड्रा व्रा..निकालने की तैयारियां हो रही हैं….और कुछ जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं आगे के लिये…..

 

और हां एक बात और..कि …मैने उपर का हिसाब किताब बहुत ध्यान से बनाया है…फ़िर भी मैं  कोई आदमी तो हूं नही…गलती भी हो सकती है…तो आपको लगे कि गलती है तो आप रामप्यारी से सम्फर्क कर सकते हैं…गलती सुधारी जायेगी…वो आप अंगरेजी मे पढ लो  E & O E और हिंदी मे पढलो…भूल चूक लेणी और देणी….. तो अब रामप्यारी की तरफ़ से गुड नाईट………या जो जो भी समझे..आप समझते रहिये…रामप्यारी तो अब खेलने जा रही है..उसके बाद खा पीकर…आराम……

 

आपातकालिन सूचना :- पहेली प्रकाशन समय को लेकर  विदेश में रहने वाले अंकलों द्वारा परेशानी  जाहिर करने को लेकर संपादक मंडल की आपात बैठक बुलाई गई थी. और उनकी परेशानी वाजिब पाई गई.

जिसमे सभी पहलुओं को ध्यान मे रखते हुये  सुबह दस बजे की बजाये अब पहेली प्रकाशन का समय सुबह ८:०० AM  (भारतीय समया नुसार) का निर्धारित हुआ है.

सुबह की मेरी पोस्ट मे दस बजे प्रकाशित होने की सूचना दी गई थी. वह सूचना निरस्त की जाती है.

अत: आप सभी सम्मान्निय प्रतिभागियों को सूचित किया जाता है कि पहेली प्रकाशन अब से सुबह आठ बजे होगा.

 

जरुरी सूचना :

कल से ताऊ शनीचरी पहेली का प्रकाशन समय बदल कर सुबह आठ बजे भारतीय समयानुसार किया गया है.  कृपया नोट करें.

     ताऊ पहेली कल से 8:00 AM पर प्रकाशित होगी.


आयोजक :-

-ताऊ रामपुरिया
-सुश्री अल्पना वर्मा

Comments

  1. हम तो काफी ऊपर हैं जी इस लिस्ट में । धन्यवाद ।

    ReplyDelete
  2. मेरा अंदाज सही निकला... है न टाप १० में...

    ReplyDelete
  3. इंतज़ार कर रहे हैं पहेली का पर अगर समय और थोडा देर से होता तो ठीक रहता.. पर कोई बात नहीं...
    मीत

    ReplyDelete
  4. विदेशी अंकलों की सुविधा को ध्यान में रखने के लिए धन्यवाद.

    ReplyDelete
  5. ताऊ जी मैं आपके इस निर्णय से जरा भी
    सहमत नहीं हूँ ! विदेश में रहने वाले दो-तीन लोगों की वजह से आपने अपने इतने ढेर सारे पाठकों की राय को एक किनारे लगा दिया !

    फिर इस पोलिंग अथवा जनमत का क्या
    अभिप्राय है .........
    यह तानाशाही है ....
    यह लोकतंत्र पर कुठाराघात है .......
    यह हिटलर शाही है ....
    यह फांसीवाद है ....
    यह तालिबानीकरण है ...
    यह माओवाद की राह है .........

    और अभी याद नहीं आ रहा है .........

    जय राम जी की !

    ReplyDelete
  6. कमाल है!!! ताऊ आपने तो हमे 2 नम्बरी बना डाला.

    ReplyDelete
  7. ये बढिया रहा कि पहेली के प्रकाशन का समय ८ बजे हो गया. शुक्रिया.

    वैसे कम्बाईन्ड लिस्ट का अपने आप में एक यही महत्व है, कि अपने आप को बेहतर करना संभव रहेगा.

    मगर वास्तव में हर पहेली राऊंड ही महत्वपूर्ण होना चाहिये, क्योंकि हर नये आने वाले के लिये कुछ मोटिवेशन रहेगा.ये बात बडी महत्वपूर्ण है.

    ReplyDelete
  8. पहेली का टाइम ठीक है ,और सभी टाप टेन वालों को बधाईयाँ भी.

    ReplyDelete
  9. हमें अपने पर्चे फिर से जाँच करवाने हैं। यह यह 1 अंक हमारा हो ही नहीं सकता।
    घुघूती बासूती

    ReplyDelete
  10. ताऊ राम-राम।
    लुधियाना में बैठा हूँ।
    राम प्यारी की याग आ रही है।
    कल सुबह 8 बजे पहेली अवश्य देखूँगा।
    सूचना के लिए धन्यवाद।

    ReplyDelete
  11. जीवन में पहली बार किसी मृत लिस्ट में नाम दिखा. आभार.

    ReplyDelete
  12. chand par plot booking ke liye kya krna hoga?krpya btaye

    ReplyDelete
  13. सब से बड़ी बधाई ताऊ जी को इन राउंड की सफलता के लिए ,क्योंकि वह अकेले ही यह अंकों की तालिका बनाते ,अंकों का हिसाब किताब रखते हैं.यह आसान काम नहीं है.
    और उसके बाद बधाई सीमा जी को प्रथम स्थान बनाये रखने के लिए.सभी 151 विजेताओं और प्रतिभागियों को ढेर सारी बधाईयाँ.आप खुद भी भाग लिजीये और अपने जानकारों को भी अपने ज्ञान को आजमाने का अवसर दिजीये.
    रामप्यारी और बीनू फिरंगी को स्पेशल [ख़ास ]बधाईयाँ.

    ReplyDelete
  14. ये समय ठीक रहेगा, सारे अप्रवासियों का ध्यान रखने का शुक्रिया!

    ReplyDelete

Post a Comment